दुनियाभर में मिस्र अपनी पुरानी सभ्यता के लिए जाना जाता है। जिस वजह से बड़ी संख्या में लोग वहां पर पिरामिड और ममी देखने के लिए जाते हैं।
अब मिस्र के पुरातत्वविदों को एक नई ममी का पता चला है, जिसको देखकर सभी हैरान हैं। इस नई ममी की जीभ सोने की है। जिसके बाद से मिस्र में अजीबो-गरीब कहानियों के बारे में चर्चा हो रही है।
ये ममी मिस्र के टोलमी साम्राज्य की चर्चित रानी क्लियोपैट्रा (Queen Cleopatra) की है। इस ममी को मिस्र के तापोसिरिस मैग्ना से निकाला गया। जो करीब 2 हजार साल पुरानी बताई जा रही है।
तापोसिरिस मैग्ना (Taposiris Magna) में खनन के दौरान 16 कब्रें मिली हैं, इनमें से एक में सोने की जीभ वाली ममी थी। इस खनन का काम डॉमिनिकन डॉमिनिकन रिपब्लिक की पुरातत्वविद कैथलीन मार्टीनेज कर रही हैं।
पुरानी परंपराओं के मुताबिक मिस्र में सोने की जीभ पाताल लोक के देवता ओसिरिस से बात करने में मदद करती थी। मरने के बाद इसे देवता से बात करने की योग्यता माना जाता था। अभी तक इस ममी की जीभ की वजह पौराणिक कथाओं के हिसाब से ही मानी जा रही है।
इसके पहले आर्कियोलॉजिस्ट्स ने कई सिक्के बरामद किए थे, जिन पर क्लियोपेट्रा-7 की शक्ल बनी थी। जो ये बताता है कि इन मंदिरों का उपयोग रानी क्लियोपेट्रा-7 के समय किया जाता था। अन्य 15 कब्रों से जो भी चीजें निकल रही हैं, वो सभी कई पुराने खजाने सामने ला रही हैं।
यह भी पढ़ें :-

