नींद न आना आजकल आम समस्या हो गई है। इस मुश्किल को दूर करने के लिए हम बहुत से तरीके अपनाते हैं और आज इस लेख में हम आपको कुछ विशेष व्यायामों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आप चैन की नींद ले सकते हैं। तो चलिए जानतें हैं :-
बिग टो पोज़


इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं। अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए पंजों को छूने की कोशिश करें। अब थोड़ा और झुकें और पैरों की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें ताकि पंजे न उठे।
30 सेकंड से 1 मिनट तक इसी स्थिति में रहें। शरुआत में उंगलियों को पकड़ना संभव नहीं होगा। इसके लिए रोज़ प्रयास करें। कुछ दिनों में आप इस एक्सरसाइज को आसानी से कर सकेंगे।
फायर लॉग पोज़
दाएं पैर को मोड़कर पालथी मारने वाली अवस्था में रखें। अब बाएं पैर के पंजे को दाएं घुटने पर रखें और धीरे-धीरे बाकी पैर को पालथी वाली स्थिति में ले जाएं।
ऐसा करते समय कमर के नीचे के हिस्से में हल्का खिंचाव महसूस होगा। अब सांस बाहर छोड़ते हुए हाथों को आगे की ओर रखें। इस स्थिति में एक मिनट के लिए रुकें, फिर दूसरी तरफ़ से इसी तरह दोहराएं।।
लेग्स अप द वाल पोज़
दीवार के पास पैरों को सीधे दीवार पर टिकाकर रखें। इस समय मन को शांत रखें और शरीर को सीधा रखते हुए, हाथों को भी पूरा खोल लें।
इस पोज में पांच मिनट लेटे रहने के बाद पैरों को आहिस्ता से नीचे ले आएं और सामान्य तौर पर पीठ के बल दो मिनट तक सांसें लेते हुए रिलैक्स करें। इस व्यायाम से पेट और पैरों को पूरा आराम मिलेगा।
ऐसे व्यायामों को दिनचर्या में शामिल करने से शरीर रिलैक्स रहता है जिससे नींद अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें :-

